फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ढंग से बच्चों की कॉपी भराने पर शिक्षक को फटकार

विज्ञापन
श्रावस्ती में लर्निंग आउट परीक्षा देते छात्र। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को लर्निंग आउट कम परीक्षा का आयोजन कराया गया। इसमें फर्जी तरीके से उत्तर पुस्तिका भराने का खुलासा हुआ। इस पर फटकार लगाते हुए डीएम ने सहायक अध्यापिका को ढंग से शिक्षण कार्य करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय के साथ बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बगुरैया में चल रही लर्निंग आउटकम परीक्षा का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बनकटवा द्वितीय का निरीक्षण किया। बनकटवा में डीएम को 37 बच्चों की उपस्थिति दर्ज मिली जबकि मौके पर 14 बच्चे उपस्थित मिले। 23 बच्चों के फर्जी तरीके से उत्तर पुस्तिका भराई गयी थी। इसको गंभीरता से लेते हुये डीएम ने प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार के को कड़ी फटकार लगाते हुए ढंग से कार्य करने की नसीहत दी।
इसके साथ ही सहायक अध्यापिका सुधा से डीएम ने बच्चों की उत्तर पुस्तिका से मिलान कराने के लिए कहा तो वह मिलान भी नहीं करा सकीं। इस पर सहायक अध्यापिका को फटकार लगाते हुए बेहतर ढंग से कार्य करने को कहा। डीएम ने उत्तर पुस्तिका से बच्चों के नाम पूछ कर बच्चों से सवाल किया। इस पर बच्चों ने बताया कि यह उत्तर पुस्तिका किसी और से भराई गई है जो विद्यालय आते ही नहीं।
विज्ञापन

सीडीओ ने देखा कि कुछ ऐसे बच्चों की उपस्थिति भरी है जो अन्य प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ते हैं। इस पर सीडीओ ने प्रधान शिक्षक को अभिलेख दुरुस्त करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय टंडवा बनकटवा का भी डीएम व सीडीओ ने निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 211 के सापेक्ष मौके पर 189 बच्चे उपस्थित मिले। जहां उनके द्वारा कक्षा पांच के छात्र प्रफुल्ल मिश्रा से नाम लिखवाने के साथ ही घड़ी दिखाकर समय पूछा गया। जवाब न मिलने पर प्रधान शिक्षिका को ढंग से पढ़ाने का निर्देश दिया। यहां तीन बजे के स्थान पर दो बजे ही परीक्षा समाप्त करा दी गयी थी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीएसए को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस दौरान आशु लिपिक एसपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें