फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र के 95 शिक्षकों ने छोड़ा प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रेरणा एप का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर बुधवार को सिरसिया क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाचार्यों ने बीआरसी भवन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान 95 प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने अपने प्रभारी पद से त्याग पत्र देते हुए बीएसए को भेजा।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र के सहायक अध्यापकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया में बुधवार को प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सिरसिया ब्लॉक इकाई के सुनील दत्त शुक्ल ने की।
इस दौरान सहायक शिक्षकों ने प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर पदोन्नति ना होने, प्रेरणा एप लागू किए जाने, गैर शैक्षणिक कार्यों की अधिकता से तनाव ग्रसित होने की बात कहते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक के प्रभार से त्यागपत्र दे दिया। इसे खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ओमकार राणा को भेजा है।
विज्ञापन

त्यागपत्र देने वालों में प्रभारी प्रधान शिक्षिका निशा मिश्रा, नीति चौधरी, हेमलता यादव, वंदना मिश्रा, प्रीति वर्मा, सुनीता सिंह, मीनूदेवी, संजीवनी सिंह, गंगाराम यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, विनय चौरसिया, संजीव गौतम, रामनरेश, नैयर आलम, शिवम बालियान, सरनाम सिंह, सुधीर जायसवाल, बैरिस्टर राय सहित 95 प्रभारी शिक्षकों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें