कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बृहस्पतिवार को अनुयायियों से गुलजार रही। वियतनाम से आए 53 सदस्यीय दल ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंध कुटि पर प्रार्थना कर तपोस्थली का भ्रमण किया।
धर्म उपदेश के दौरान बौद्ध भिक्षु देवानंद ने कहा कि बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद बुद्ध ने सारनाथ में पहली बार उपदेश दिया। महात्मा बुद्ध ने कहा था कि भिक्षुओं मैं अब बुद्ध हो गया हूं। अब मैं धर्म उपदेश देता हूं। बौद्ध भिक्षु ने कहा कि अमृत नाम वेद और उपनिषदों में ब्रह्म अर्थात् ईश्वर के लिए प्रयुक्त हुआ है।
पूजन के उपरांत सभी उपासकों ने तपोस्थली का भ्रमण कर एतिहासिक जानकारी भी प्राप्त किया। इस मौके पर भिक्षु नागज्योति, नाग सागर व सुखसागर आदि मौजूद रहे।