फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टंकी निर्माण अब अंतिम चरण में, जल्द में मिलेगा नल से जल

Sat, 24 Oct 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के भटपुरवा खुर्द गांव में ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चल रहा निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों को जल्द ही नल से जल योजना का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

गांव में करीब तीन वर्ष पहले पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन बाद में काम अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए कम बोर वाले हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
अधिशासी अभियंता मोहम्मद इमरान ने बताया कि नलकूप और पंप हाउस का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं, उच्च जलाशय का 85 प्रतिशत और पाइपलाइन बिछाने का 75 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। कुछ छोटे कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके बाद गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है और ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें