श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनने व त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। अगर किसी ने भी लापरवाही बरती तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।