फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लखनऊ हॉस्पिटल पर पहले भी लगे हैं आरोप

Thu, 12 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित लखनऊ हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इसके पहले भी यह अस्पताल दो बार सील हो चुका है। इसके बावजूद हर बार दोबारा संचालन शुरू हो गया। सात नवंबर को आसमीन के मृत बच्चे को जन्म देने के मामले में अस्पताल फिर सुर्खियों में है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बंठिहवा गांव निवासी इरफान की पत्नी आसमीन को आशा और जीएनएम ने कथित तौर पर बहलाकर लखनऊ हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही के बाद आसमीन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम ने 10 नवंबर को अस्पताल सील कर दिया था।
विज्ञापन

लखनऊ हॉस्पिटल का है विवादों से पुराना नाता : जिला अस्पताल के निकट स्थित लखनऊ हॉस्पिटल में वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री केयर फंड से मिले वेंटिलेटर के इस्तेमाल की सूचना तत्कालीन डीएम टीके शिबु को मिली थी। डीएम ने टीम गठित कर अस्पताल में छापा मारा। मौके पर पूरा वेंटिलेटर बरामद नहीं हुआ, लेकिन डीएम को मिले वीडियो से अस्पताल में वेंटिलेटर लगाए जाने की पुष्टि हुई। कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे तक वेंटिलेटर होने की बात कही, लेकिन उसके नदारद होने की जानकारी नहीं दे सके। एसडीएम के मांगने पर अस्पताल प्रबंधन लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। इसके बाद संयुक्त टीम ने अस्पताल सील कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें