फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिकायतों पर करें त्वरित कार्रवाई : एसपी

Mon, 21 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में सोमवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, महिला, पारिवारिक विवाद, रुपये के लेनदेन आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। एसपी ने बताया कि महिला अपराधों में कमी लाने व महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। अगर निर्देशों के पालन में किसी ने भी लापरवाही बरती तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें