फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में हैजा से बचाव के लिए बरते सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बरसात में संक्रामक बीमारियों के पनपने की प्रबल संभावना रहती है। इसी ऋतु में हैजा जैसी बीमारी फैलने की संभावना अधिक रहती है। इससे सावधानी बरत कर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि हैजा संक्रमण एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी टीके शिबु द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए डीएम की ओर से सीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षकों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिसमें सभी ग्राम पंचायत स्तर पर नालियों की साफ सफाई अच्छे से कराए जाने, जन समुदाय को स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक करने को कहा गया है।
लोगों को चाहिए कि वह साबुन से हाथ धुले, स्वच्छता व सफाई अपनाएं। दूषित भोजन, बासी चीजें व बाहर की चीजों का सेवन न करें। भोजन पूरी तरह से ढककर पकाने के लिए जन समुदाय को बताया जा रहा है। साथ ही ओआरएस का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। लोगों को हैजा पहचान के बारे में भी बताया जाएगा। यदि हैजा के लक्षण दिखते हैं तो रोगी को चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिलास्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें