श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण व जिले के टॉप-10 अपराधियों को त्वरित गति से सजा दिलाने के लिए निर्देशित किया।
गोष्ठी के दौरान एसपी ने बीट बुक की जांच की और बीट क्षेत्र किसी भी परिस्थिति में खाली न रखने व बीट बुक में सक्रिय अपराधियों, अराजक तत्वों की जानकारी अपडेट रखने का निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं पर फटकार लगाते हुए उन्होंने समय से विवेचना पूर्ण करने व उसमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के प्रयोग का निर्देश दिया।
एसपी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, त्रिनेत्र एप पर अपराधियों की फीडिंग, ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई, ई-साक्ष्य एप, सीएम डैशबोर्ड व गैंगस्टर एक्ट संबंधी प्रगति की भी समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान एसपी ने अतिक्रमण हटाने, बीट सूचना का समुचित अंकन, महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने, ओवर स्पीड, बिना सीटबेल्ट, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ भिनगा सतीश कुमार, इकौन भरत पासवान, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित विभिन्न थानों के थान प्रभारी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। सीसीटीवी में कैद हुए फायरिंग करने वाले नकाबपोश बदमाश। संवाद
कुरुक्षेत्र। सीसीटीवी में कैद हुए फायरिंग करने वाले नकाबपोश बदमाश। संवाद
कुरुक्षेत्र। सीसीटीवी में कैद हुए फायरिंग करने वाले नकाबपोश बदमाश। संवाद