फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए उठाएं कारगर कदम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक करते डीएम। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर बनाई जाएं। वहीं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। यह बातें गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा है जो चिंता की बात है। कहा, इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाए। कहा, एएनएम व आशा गांवों में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन की मुख्य धुरी है। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एएनएम व आशा के कार्यों की समीक्षा करे। लापरवाही मिलने पर संबंधित आशा व एएनएम पर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने जिले की हर गर्भवती महिला से लेकर नवजात शिशुओं को सूचीबद्ध करने को कहा। इस दौरान डीएम ने सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा कर मृत्यु के कारणों का विश्लेषण करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा मे घरेलू प्रसव ज्यादा मिलने पर जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि संस्थागत प्रसव पर जोर दिया जाए। जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनों सेहतमंद रहें। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों का भुगतान लंबित पाए जाने पर सभी संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को तत्काल लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने का निर्देश दिया है। टीकाकरण की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई क्षेत्रों में ड्यू लिस्ट सही से न बनने से टीकाकरण में कठिनाई हो रही है। उन्होंने परिवार नियोजन व नसबंदी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर एनआरसी भेजने, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं हाई रिस्क गर्भवती की पहचान सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी अभय प्रताप, डिप्टी सीएमओ डॉ. संत कुमार, डॉ. उदयनाथ सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीसीपीएम व बीसीपीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें