फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने को मास्क व दो गज की दूरी का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया है। जो 31 जुलाई तक चलेगा। वैश्विक बीमारी कोरोना को देखते हुए जिलेवासियों से अपील है कि जीवन अनमोल है। इस बीमारी से बचने के लिए सभी को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

चाहे महिला हो या पुरुष अथवा बच्चे सभी दो गज की दूरी रखें व मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। जिससे स्वयं तो स्वस्थ व सुरक्षित रहें ही साथ ही साथ अपने घर परिवार, गांव समाज व जिले को सुरक्षित रखने में सहयोगी बनें।
यह बातें शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने जिलेवासियों के नाम जारी अपील में कही। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगे अधिकारी व कर्मचारी सहित आम जन सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं। इसके साथ ही शत प्रतिशत लोग स्वच्छ मास्क, गमछा अथवा दुपट्टे का प्रयोग करें।
विज्ञापन

इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने में अपनी सहभागिता भी निभाएं। संक्रामक रोग प्रदूषित जल के सेवन एवं दूषित भोजन के प्रयोग से होता है। मलेरिया, डेंगू, जेई आदि वेक्टर जनित रोग जलभराव से उत्पन्न मच्छरों से होता है। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है।
इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। हैंडपंप के चाराें तरफ पक्का चबूतरा व कम से कम 10 मीटर की दूरी पर पानी का निकास बनाएं। हैंडपंप के आसपास पानी न जमा होने दें। जानवराें को अपने रहने के स्थान से दूर व स्वच्छ स्थान पर रखें।
शारीरिक स्वच्छता के साथ ही शौचालय का भी प्रयोग करें। जलीय पक्षी जैसे सारस, बगुला, बतख इत्यादि से भी दिमागी बुखार फैलता है। इस लिए इनसे दूर रहे। खाना बनाने और खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और मच्छरों को पनपने से भी रोके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें