कटरा में आयोजित गणेश पूजा के दौरान झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।-
वस्ती/कटरा। जिले में विभिन्न स्थानों पर श्री गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कटरा के महावीर बाबा थान पर पंडित ओमप्रकाश मिश्रा ने ऋद्धि-सिद्धि और गणेश जी के विवाह की कथा सुनाई। अयोध्या के कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष रामकुमार मिश्र, पवन कुमार गुप्ता, पप्पू पटेल, बनवारी लाल यादव, लव कुश पांडेय व मोतीलाल समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं भिनगा के संकरी सिंह चौराहे पर गणेश पूजा के दौरान जागरण हुआ। मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महोत्सव में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों के साथ धार्मिक प्रसंगों की कथाओं का भी आयोजन किया जा रहा है।