फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो बाइकों में भिड़ंत, दोनों चालक घायल

Sun, 20 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शनिवार देर शाम तहसील के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिहरपुर महाराज नगर के मजरा बरुहा निवासी विनोद वर्मा (30) बाइक से शनिवार देर शाम वीरगंज बाजार से घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ग्राम सोनपुर निवासी फिरोज खान (35) की बाइक विनोद की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पर मौजूद तहसीलदार जमुनहा ने तत्काल सरकारी वाहन से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने घायलों की हालत में सुधार न होता देख संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।

घायल युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें