घायल पिता का इलाज करते चिकित्सक।
इकौना। अंबेडकर नगर कस्बा निवासी बाबूराम (50) की शनिवार रात पारिवारिक मामलों को लेकर उनके सगे बेटे दिलीप से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई । दिलीप ने अपने पिता बाबूराम पर डंडे से सिर पर कई वार किए और मरणासन्न हालत में उन्हें छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।