फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: क्रॉसकंट्री दौड़ में सुरेश ने मारी बाजी

Sat, 04 Oct 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विजेता ​को पुरस्कृत करते एडीएम। - स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। खेल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। आयोजन के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गांधी जयंती पर गत दिवस तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री का शुभारंभ किया। इसमें कुल 88 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 54 बालक तथा 34 बालिकाएं शामिल रहीं। बालक वर्ग में सुरेश यादव प्रथम, बॉबी राणा द्वितीय, प्रवेश लाल तृतीय, किशनलाल चतुर्थ, पवन कुमार पंचम तथा आशुतोष त्रिपाठी ने छठा स्थान प्राप्त किया।

वहीं, बालिका वर्ग की खिलाड़ियों में नैना द्विवेदी प्रथम, सानिया बानो द्वितीय, हिमांगी तिवारी तृतीय, कोमल चतुर्थ, शिवांगी तिवारी पंचम व राजनंदनी तिवारी ने छठा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने ट्रैकसूट व अन्य पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें