फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद तीन अधिकारियों से जवाब तलब

विज्ञापन
निगामें आयोजित तहसील दिस में जन सुनवाई करते डीएम व एसपी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती । संपूर्ण समाधान दिवस से लापता रहने पर जिलाधिकारी ने मंगलवार को तीन अधिकारियों से जवाब तलब किया है। इसके साथ ही सभी को निश्चित समय में शिकायतों की सुनावाई कर गुणात्मक निपटारा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने भी थाना प्रभारियों को शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समय पर निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन

भिनगा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ओपी आर्य ने की। इस दौरान समाधान दिवस से नदारद रहे कमांडेंट होमगार्ड, जिला आबकारी अधिकारी एवं डीसी मनरेगा से जवाब तलब किया है।
इसके साथ ही डीएम ने सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में होने वाली बैठकों के दौरान चाय नाश्ता, पानी पीने के लिए प्लास्टिक के गिलास व प्लेटों के साथ अन्य सामग्रियों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने को कहा। इसके साथ उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से भी इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये उन्होंने लोगों से अपनी भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों से विभाग से संबंधित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन कर उसका निराकरण करने को कहा। इस अवसर पर कुल 130 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनमें से मौके पर ही 14 शिकायतों का निपटारा किया गया।
इकौना तहसील में कुल 139 शिकायतें मिलीं, इसमें मौके पर 14 शिकायतों का निपटारा किया गया। जमुनहा तहसील में कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मौके पर मात्र पांच शिकायतों का निपटारा किया गया। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समय पर उनका निपटारा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें