फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाने का रविवार को एएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी किया। इसमें उन्हें 28 विवेचनाएं लंबित मिली। मामले में लापरवाही बरतने वाले दो विवेचकों से एएसपी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही लंबित विवेचनाओं का जल्द निपटारा कर आरोपियों को जेल भेजने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाने का रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित एहकमात की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें 28 विवेचनाएं लंबित मिली। जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने विवेचना में शिथिलता बरतने वाले दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही लंबित विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण करने के साथ वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया।
इसके बाद उन्होंने थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारियों से शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। उन्हें महिलाओं व किशोरियों से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुन कर उसका यथाशीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर बीट व्यवस्था के अंतर्गत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक का भ्रमण किया। साथ ही अभिलेखों के रखरखाव व परिसर की साफ सफाई के लिए प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीओ इकौना ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
श्रावस्ती। पुलिस उपाधीक्षक इकौना महेंद्र पाल शर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार, स्टोर, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, भोजनालय, बैरक आदि का जायजा लिया। इसके साथ ही शस्त्रों व अभिलेखों के रख रखाव को जांचा। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को निर्देश दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक जगदीश मिश्रा, कांस्टेबल आशीष कुमार सोनी, कांस्टेबल रवि शंकर जयसवाल, कांस्टेबल वेदानंद मिश्रा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें