फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षा से ही जीवन में मिलती है सफलता

Thu, 19 Oct 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। केंद्रीय विद्यालय भिनगा व जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा का डीएम कृतिका शर्मा ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की सभी कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं के साथ ही परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया। वहीं छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनका हाल भी जाना।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति एवं नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन में सफलता मिलती है। कड़ी मेहनत एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से ही मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने व प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें पुस्तकालय में रखने को कहा।
इसके बाद डीएम जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा पहुंचीं। उन्होंने कक्षा छह से बारह तक की सभी कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय व प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, प्राचार्य आरबी वर्मा, उप प्राचार्य एके सिंह व केंद्रीय विद्यालय के स्काउट गाइड प्रभारी कुसुमलता, शिक्षिका माधवी सिंह व दीपशिखा सक्सेना सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें