फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कपड़ा सुखाने वाले तार पर उतरा करंट, मां-बेटे की मौत

Thu, 19 Oct 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के पिपरहवा जोगा गांव में कपड़ा सुखाने वाले तार में करंट उतरने से मां-बेटे की मौत हो गई। गांववासी अकरम ने कपड़े सुखाने के लिए घर के आंगन में लोहे का तार बांध रखा है। उसका बेटा सिराज (12) बृहस्पतिवार को गीले कपड़े सुखाने के लिए तार पर डाल रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

बेटे को तार से चिपका देख उसकी मां गुड़िया (35) शोर मचाते हुए उसे बचाने आई। बेटे को खींचने की कोशिश में वह खुद करंट की चपेट में आ गई। जानकारी पाकर परिजनों ने कनेक्शन केबल काट कर दोनों को अलग किया मगर तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस खंभे से लोहे का तार बंधा था उसी से घर में आने वाला विद्युत केबल भी बंधा था। पुराने केबल की ऊपरी परत गल चुकी थी। जिससे लोहे के तार से केबल टच हो रहा था। थानाध्यक्ष सिरसिया विशुनदेव पांडे ने बताया कि जानकारी है पर घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें