फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से जमा करें गणना प्रपत्र : दद्दन

Fri, 05 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने बृहस्पतिवार को भिनगा मंडल क्षेत्र के बूथ संख्या 167, 168, 165, 166, 164 पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ अवधेश कुमार मिश्रा से गणना प्रपत्र जमा होने व एप पर अपलोड होने की जानकारी ली।
विज्ञापन


दद्दन मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बीएलओ की मदद करने व समय से गणना प्रपत्र जमा करवाने के लिए निर्देशित किया। मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण पूर्ण पारदर्शिता, निष्ठा और समयबद्धता के साथ हो। ऐसे में आप सभी का कर्तव्य है कि गणना प्रपत्र में सभी जानकारियों को सही तरीके से भर कर बीएलओ को समय से सौंपें। इसके साथ ही कार्यकर्ता यह ध्यान भी रखें कि कोई भी सही मतदाता इससे छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अविनाश श्रीवास्तव, विनोद साहू, अश्वनी मौर्य व शशि भूषण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें