श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को बृहस्पतिवार सुबह एसपी राहुल भाटी ने निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह पर वादी मुकदमा से गवाहों के बयान लिखने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगा था। इसकी जांच करवाई गई तो शिकायत सही मिली। उपनिरीक्षक का ये कृत्य पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला है। जिस पर अमित कुमार को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करवा दी है।