फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने में करें सहयोग : डीएम

Fri, 15 May 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। केंद्र सरकार के ज्ञान भारतम् मिशन के तहत सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने तथा लोगों तक उसे डिजिटल माध्यमों से पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, मठों, मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों, निजी व सार्वजनिक पुस्तकालयों व व्यक्तियों आदि के पास उपलब्ध 75 वर्षों से अधिक पुरानी पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथ, ताड़पत्रों, भोजपत्रों आदि को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास इस तरह से दस्तावेज हों तो वह क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के मोबाइल नंबर 6306339747 या ईमेल आईडी dmshrnic.in पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित दस्तावेजों पर संबंधित व्यक्ति का ही पूर्ण अधिकार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें