छात्रा को उपहार प्रदान करती डीएम व सीडीओ सहित अन्य
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में 18 छात्राओं को स्टडी टेबल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने की। इस दौरान सीडीओ शाहिद अहमद और बीएसए आकांक्षा रावत मौजूद रहीं।
डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से बालिकाओं को अधिकारों और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी जा रही है। सीडीओ ने कहा कि स्टडी टेबल मिलने से विद्यार्थियों को घर पर व्यवस्थित ढंग से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। बीएसए ने नियमित अध्ययन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। सूची में इकौना, जमुनहा और हरिहरपुर रानी सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम में अजीत उपाध्याय, नीलमणि शुक्ल, ज्ञानेंद्र तिवारी और सर्वेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।