फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्यार्थी सीखेंगे दूसरे प्रदेशों की संस्कृति

Sun, 30 Aug 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालयों में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को अरुणाचल प्रदेश व मेघालय की संस्कृति से परिचय कराया जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युग्मित राज्यों के ऐतिहासिक स्थलों, स्वदेशी खेलों, संस्कृति, भोजन, भाषा, वेशभूषा सहित अन्य विषयों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके लिए विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाें का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को संबंधित राज्यों में पाई जाने वाली वनस्पितियों, जीवों के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी इन विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। तैयार प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन की क्षमता को भी आंका जाएगा। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें