फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कला उत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 24 Aug 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज भिनगा में शनिवार को जिलास्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नाटक में जीआईसी भिट्ठी के दीपाशु बोस प्रथम, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के मनोज द्वितीय, जीआईसी वर्गावर्गी के प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। कहानी में सीमांत प्रथम, ममता द्वितीय स्थान पर रहीं। संगीत वादन में अलक्षेंद्र के शौर्य प्रथम, जगतजीत के आशीष द्वितीय व दीपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। लोकगीत में सरस्वती, चांदनी, कोमल, मीनाक्षी प्रथम व शर्वा तथा पूर्णिमा द्वितीय स्थान पर रहीं। लोकनृत्य, शास्त्रीय गायन, दृश्य चित्रकला, शास्त्रीय नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। इस मौके पर काफी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें