श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शुक्रवार शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान रानीसीर निवासी राम सहाय को उल्लहवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने राम सहाय के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।