फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समर कैंप में छात्रों ने किया योगाभ्यास

Sat, 31 May 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय ​भिट्ठी में योग करतीं छात्राएं। 
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। माध्यमिक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को विद्यालयों में छात्रों को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। राजकीय महामाया बालिका इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य निकिता वर्मा के नेतृत्व में समर कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं को टाई एंड डाई करना सिखाया गया। वहीं सूर्य नमस्कार आदि योग की जानकारी देकर योगाभ्यास भी कराया गया। राजकीय इंटर कॉलेज भिटठी में प्रधानाचार्य ममता विमल व जोगिनी में प्रधानाचार्य राजकुमार के नेतृत्व में छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान यहां योग भी कराया गया। जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य राम बिहारी बाजपेई ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में सभी लोग लू से बचे। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव ने छात्राओं को व अलक्षेंद्र इंटर कालेज भिनगा में प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय ने छात्रों को विभिन्न योग का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें