फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कंप्यूटर शिक्षा में आगे बढ़ रहे कमजोर वर्ग के छात्र

Tue, 21 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
लेंगड़ी चौराहा ​स्थित प्र​शिक्षण केंद्र में कंप्यूटर सीखते बच्चे।
विज्ञापन
गिलौला। गिलौला क्षेत्र के लेंगड़ी मोड़ चौराहे पर अतुल्य विकास फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान का विकास हो सके इसके लिए प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि कंप्यूटर सीखने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ ही उन्हें तकनीकी का प्रयोग कर शिक्षण कार्य को अधिक कुशलता से करने की भी जानकारी प्रदान की जा रही है। यहां पर प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है। इससे गरीब परिवार के बच्चों को भी डिजिटल साक्षरता का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें