फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दबंगों ने ट्रैक्टर से गिराई निर्माणाधीन दीवार

Wed, 15 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दीवार गिराते दबंग।
विज्ञापन
इकौना। ग्राम पंचायत इटवरिया के लोधनपुरवा निवासी शांति देवी ने मंगलवार को कुछ लोगों पर ट्रैक्टर की मदद से उनकी निर्माणाधीन दीवार व स्तंभ गिराने का आरोप लगाया है। शांति देवी का आरोप है कि उनके परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा गया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह विवाद उनकी पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा है। दबंगों ने उनकी जमीन को हड़पकर अपना चक बनवा लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने स्थानीय विधायक और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि यह भूमि विवाद का मामला है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें