इकौना सीएचसी में भर्ती मारपीट में घायल
इकौना/वीरपुर। नवीन मार्डन श्रावस्ती क्षेत्र के रमवापुर परसिया ग्राम में शनिवार देर शाम दबंगों ने चचेरे भाइयों पर हमला कर दिया। यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई। गांव के राजेश गिरि, अरविंद गिरि, मोहित गिरि, सालिक राम और देवी प्रसाद ने बुद्धिसागर (40) तथा रामसागर (35) पर लाठी-डंडों से हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी इकौना पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू कर दी गई है।
इकौना सीएचसी में भर्ती मारपीट में घायल