फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तूफान की चेतावनी से किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 29 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना के मिश्रीपुरवा गांव में पानी भरे खेत में कंबाइन मशीन से धान कटवाते किसान।
विज्ञापन
वीरपुर। अर्नब तूफान की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन टीम की ओर से 30 और 31 अक्तूबर को तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को किसान दिनभर खेतों में फसल समेटने में जुटे रहे। जिन खेतों में पानी भरा था, वहां भी किसान मिनी कंबाइन मशीन से धान कटवाते नजर आए। वहीं, खेतों में मड़ाई के लिए रखी धान की फसल की मड़ाई देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र के किसानों को बीते दिनों अर्नब तूफान के दौरान हुई तेज बारिश और हवा से काफी नुकसान हुआ था। किसान अभी इस नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे कि दोबारा तूफान की चेतावनी जारी हो गई। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बृहस्पतिवार सुबह से ही किसान अपनी फसल बचाने के लिए खेतों में जुट गए। खेतों में कटी धान की फसल की मड़ाई कराई गई, जबकि खड़ी फसल को जल्द समेटने के लिए कंबाइन मशीनों का सहारा लिया गया।
विज्ञापन

इनसेट
महंगी कटाई, फिर भी नुकसान का डर
मिश्रीपुरवा निवासी किसान मनोज कुमार ने बताया कि पिछली बारिश में उनकी धान की फसल खेत में गिर गई थी और पानी भरने से नुकसान हुआ था। पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन दोबारा चेतावनी मिलने पर महंगी मिनी कंबाइन मशीन से कटाई करानी पड़ रही है। इससे पशुओं के चारे के लिए पुआल नहीं मिल पाएगा। किसान रामयज्ञ ने बताया कि थ्रेसर से धान की मड़ाई कर रहे हैं। धान तो सुरक्षित निकल जाएगा, लेकिन दोबारा बारिश होने पर पुआल खराब होने का डर है। वहीं, किसान राज बहादुर ने बताया कि कंबाइन से कटाई करने पर धान में नमी अधिक रहती है। उसे सुखाने में अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में मौसम की चेतावनी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें