श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए शनिवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी टीम के साथ मल्हीपुर क्षेत्र के तिकोनी तिराहा पहुंचे। दोनों ने मल्हीपुर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा व एसएसबी जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया।
डीएम ने सीमा क्षेत्र व चौकियों पर तैनात सुरक्षा बलों से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी ली और पुलिस व एसएसबी को समन्वय बनाकर सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया।
एसपी राहुल भाटी ने सीमा क्षेत्र में सघन गश्त करने व तस्करी, मानव तस्करी और संदिग्ध आवागमन पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया।