फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सुबरातीपुरवा गांव में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। इस पथराव में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने दस नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरातीपुरवा निवासी मेराज अहमद पुत्र करिया व रसूल अहमद पुत्र चुनिआ के बीच काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। इसमें मेराज अहमद के पक्ष के राजा बाबू अंसारी पुत्र जालिम ने फेसबुक पर रसूल अहमद के पक्ष को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की। इस पर रसूल अहमद ने भी अपनी प्रक्रिया दी। इस पर मेराज अहमद पक्ष के लोग रसूल अहमद की दुकान पर पहुंचकर पूछताछ करने लगे।
इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी डंडा व ईट पत्थर लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में रसूल अहमद व शमसाद अहमद सहित दो महिलाओं सहित एक अन्य को चोट आई। दोनों पक्षों में पथराव देख इसकी सूचना ग्राम प्रधान इमलिया करनपुर व ग्राम प्रधान दोदिपुरवा ने मल्हीपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को समझा बुझा कर काबू किया।
विज्ञापन

वहीं घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों से दस नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व बलवा करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें