फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाक भरपूर फिर भी उर्वरक के लिए भटकने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कृषि विभाग की ओर से जिले में उर्वरक का पर्याप्त स्टाक होने का दावा किया जा रहा है। वहीं इसके विपरीत किसानों को यूरिया खोजे नहीं मिल रही है। साधन सहकारी समितियों पर आने वाले किसान पूरे दिन इंतजार के बाद मायूस लौट रहे हैं। वहीं दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग व स्टाक की कमी किसानों को खाली हाथ लौटने को मजबूर कर रही है। जहां यूरिया का स्टाक है वहां पहुंचने वाले किसानों को पुलिस के कोप का भाजन होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में धान की रोपाई का कार्य विगत माह ही पूरा हो चुका है। वहीं विगत दिनों हुई बरसात के बाद किसान अब अपने खेत में यूरिया का छिड़काव करने के लिए परेशान हैं। जिनकी परेशानी जिले में यूरिया की किल्लत बढ़ा रही है। साधन सहकारी समितियों पर आने वाली यूरिया ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। जहां 400 बोरी यूरिया पहुंच रही है। वहां यूरिया के लिए हजारों किसान पहुंच जाते हैं।
ऐसे में तमाम किसान पूरे दिन अपनी बारी का इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटने को विवश हैं। जिन किसानों को समितियों पर यूरिया मिल भी रही है। उन्हें निर्धारित मूल्य से बीस रुपये प्रति बोरी अतिरिक्त देना पड़ रहा है। इतना ही दुकानों पर किसानों से पचास से सौ रुपये प्रति बोरी जहां अधिक पैसा वसूला जा रहा है। वहीं किसानों को प्रति बोरी यूरिया के साथ जिंक लेने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा न करने वाले किसानों को दुकानदार खाली हाथ लौटा रहे हैं। वहीं इसके विपरीत कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरक का भरपूर स्टाक होने का दावा कर किसानों को संयम बरतने की सलाह दी जा रही है। जिससे किसानों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश दिख रहा है।
खाली हाथ लौट रहे किसान
सिरसिया के राजगुरू जुड़पनिया निवासी कृष्णा प्रसाद पांडे बताते हैं कि साधन सहकारी समिति गुलरा में यूरिया आने की सूचना के बाद देर रात तक समिति में बैठा रहा लेकिन खाद नहीं मिली। गुलरा व सिरसिया बाजार में भी खाद न मिलने के कारण भिनगा आया था। लेकिन यहां निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा व जिंक की अनिवार्यता के कारण खाली हाथ जाना पड़ रहा है।
वहीं बनकटवा निवासी रामधीरज बताते हैं कि तीन दिन से यूरिया के लिए वह व उनका पुत्र अलग अलग समिति व दुकान का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन यूरिया नहीं मिल रही है। गिलौला के राम प्रसाद व दीनदयाल बताते हैं कि गिलौला बाजार में यूरिया का 100-150 रुपये प्रति बोरी अतिरिक्त पैसा वसूला जा रहा है। इसकी शिकायत भी की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
माधवराम व अनूप कुमार का कहना है कि राजकीय कृषि बीज भंडार पर यूरिया नहीं मिल रही है। सहकारी समितियों पर 300-400 बोरी यूरिया आ रही है। जिसे लेने के लिए दो से तीन गुना किसान पहुंच रहे हैं। ऐसे में दो तिहाई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ऐसा ही कहना अन्य किसानों का भी है। जो समय से यूरिया न मिलने के कारण प्रशासन के प्रति नाराज दिखे।
इन समितियों पर उपलब्ध है यूरिया
इकौना के किसान सेवा संघ लिमिटेड इकौना में 15 एमटी, सिरसिया के साधन सहकारी समिति लक्ष्मनपुर बाजार में 15 एमटी, बनकटवा जुड़पनिया में 15 एमटी, वीरपुर में नौ एमटी, विशुनापुर पड़वलिया में नौ एमटी, गिलौला के कटार में 15 एमटी, हुसैनपुर खुरहुरी में 15 एमटी, हरिहरपुररानी के परसा डेहरिया में नौ एमटी, मोहम्मद पुर कला में पंद्रह एमटी, जमुनहा के हरदत्त नगर गिरंट में पंद्रह एमटी यूरिया उपलब्ध है। जहां किसान जाकर यूरिया प्राप्त कर सकते हैं।
जिले में यूरिया की कमी नहीं है। समितियों व दुकानों पर भी यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यदि कहीं निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया जा रहा है तो किसान इसकी लिखित शिकायत करें। जांच कर आवश्यक कार्रवाई जरूर की जाएगी। - आरपी राना उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें