फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बंद राइस मिल में एसटीएफ ने मारा छापा

Fri, 06 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिरिराज राइस मिल के कमरे में पड़ी कतरने। 
विज्ञापन
तुलसीपुर(श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी स्थित एक बंद राइस मिल पर यूपी एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह छापा मारा। सोनवा थाना पुलिस के साथ मिल में मौजूद एसटीएफ टीम देर रात तक जांच करती रही। मिल में भारी मात्रा में नकली नोट बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि जांच से संबंधित जानकारी देने से अधिकारी कतराते रहे।
विज्ञापन




विभागीय सूत्रों की मानें तो एसटीफ को मिल में भारी मात्रा में जारी नोट होने की टिप मिली थी। इसके आधार पर एसटीएफ ने जिले की पुलिस टीम के साथ मिल में छापा मारा। जांच में मिल से 2 से 3 करोड़ के जाली नोट मिलने और उनकी गिनती व जांच होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि कार्रवाई में क्या बरामद हुआ है और कितने लोग हिरासत में लिए गए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

कार्रवाई के दौरान राइस मिल का मुख्य गेट बंद रखा गया है। मीडिया कर्मियों सहित किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। एसटीएफ की कार्रवाई की क्षेत्र में खासी चर्चा रही।
विज्ञापन








सुबह तक जारी रह सकती है कार्रवाई

राइस मिल में दो करोड़ से अधिक मूल्य के जाली नोट होने की बात सूत्र बता रहे हैं। ऐसे में नोटों की गिनती और जांच पूरी होने में सुबह होने की भी बात कही जा रही है। साथ ही इसमें बहराइच निवासी मिल मालिक सहित पांच से अधिक लोगों पर कार्रवाई होने की भी बात कही जा रही है।

गिरिराज राइस मिल के कमरे में पड़ी कतरने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें