श्रावस्ती/तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवगढ़कला में शारदीय नवरात्र पर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा रखने पर 18 ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि अनुमति के लिए एसडीएम को पत्र दिया था। उन्होंने मिश्रित आबादी का हवाला देकर मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दुर्गा पूजन समिति बनाकर प्रतिमा स्थापित करके पूजन शुरू कर दिया।
गांववालों के मुताबिक मल्हीपुर थाने के उपनिरीक्षक की तहरीर पर गांव निवासी निरंजन लाल गुप्ता, राजू गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, प्रेमप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार, देशराज, रामचन्द्र, रामनारायण वर्मा, राममनोहर गुप्ता, अर्जन गुप्ता, छब्बू, बच्छराज, सुमित चंद्रा, मंगलेश्वर गुप्ता, बाबादीन वर्मा, माधव, ननके व धनीराम वर्मा पर एसडीएम के आदेश की अवहेलना का केस दर्ज किया गया है।
इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में पूजन पर रोक लगाना निंदनीय है।