फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी पर दुराचार का आरोप, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिला थाना प्रभारी पर बस्ती जिले की एक महिला ने वहां तैनाती के दौरान उन पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत शुक्रवार को एसपी से मिलकर किया। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही कोतवाली भिनगा में केस दर्ज करवाकर सीओ को जांच करने का आदेश दिया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने खुद पर लगे आरोप को निराधार बताते हुए महिला को ब्लैकमेलर बताया।
महिला थाना प्रभारी पद पर दो दिन पूर्व ही नियुक्त हुए निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर को एसपी अनूप सिंह ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई बस्ती जिले से आई एक महिला के लिखित शिकायती पत्र पर हुआ।
विज्ञापन

महिला का आरोप था कि बस्ती जिले में तैनाती के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने उसके साथ दुराचार कर गालीगलौज किया। इस शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने निलंबन के साथ प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध भिनगा कोतवाली में दुराचार व अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही सीओ भिनगा डा. जेबी सिंह को मामले की जांच करने को कहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोप बहुत ही गंभीर है। इसकी सत्यता सामने आनी चाहिए। इसलिए शिकायती पत्र पर तत्काल कार्रवाई की गई है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें