श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में सोमवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला, रुपये के लेन-देन आदि से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया है। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।