फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाना प्रभारी पर महिला को धमकाने का आरोप

Sun, 13 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा बादलपुरवा निवासी राजिया ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि चोरी के बाद वह नामजद तहरीर लेकर थाना पहुंची थी। यहां थाना प्रभारी ने बिना प्राथमिकी लिखे उन्हें थाने से भगा दिया और दोबारा आने पर जेल में बंद करने की धमकी दी। महिला ने एसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बादलपुरवा निवासी राजिया ने अपनी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर रात वो अपने मायके गईं थी। इस दौरान चोरों ने उनके घर दस्तक दी। कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कमरे में रखा एल्मुनियम के पांच डेग, फूल के चार लोटा, फूल के दो तसला, 12 क्विंटल गेहूं, स्टेबलाइजर, पैनल, बैटरी आदि उठा ले गए। नौ सितंबर को जब वो वापस आईं तो चोरी की जानकारी हुई। आसपास पता करने पर कुछ लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद वो कार्रवाई के लिए तहरीर लेकर थाना पहुंचीं। जहां थाना प्रभारी ने सुनवाई के बजाय धमकाते हुए उन्हें भगा दिया। अब वो न्याय के लिए सोमवार वो एसपी के पास जाएंगी। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें