फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने बाढ़ क्षेत्रों का लिया जायजा

विज्ञापन
श्रावस्ती के मधवापुर घाट पुल के निकट कट रहे अप्रोच को देखती राज्यमंत्री स्वाती सिंह। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती की बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र, तटबंध, पुल व अप्रोच का मंगलवार को राज्यमंत्री ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने बाढ़ के दौरान लोगों को पहुंचाई गई मदद का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

राप्ती की बाढ़ के कारण जमुनहा, हरिहरपुररानी, गिलौला व इकौना के कई गांव प्रभावित हो जाते हैं। अभी हाल ही में आई बाढ़ के कारण कई पुलों का अप्रोच कट गया। इसके चलते आवागमन भी प्रभावित हुआ। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की स्थिति व बाढ़ में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह जनपद पहुंचीं।
इस दौरान उन्होंने लक्ष्मनपुर कोठी राप्ती बैराज, कलकलवा तटबंध, मधवापुर घाट पुल व लक्ष्मनुपर से सेमरहनिया तटबंध को देखा। इस दौरान बाढ़ के समय में कराये गये मरम्मत कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

वहां मौजूद अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड को निर्देश दिया कि राप्ती के किनारे बाढ़ से बचाव के लिए बनाये गये तटबंधों पर पैनी नजर रखी जाए। यदि कहीं मरम्मत की आवश्यकता हो तो उसे पूरे गुणवत्ता से पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस दौरान एसडीएम जमुनहा मायाशंकर यादव ने बताया कि 14 जुलाई को लक्ष्मनपुर राप्ती बैराज पर खतरे का जलस्तर 127.700 मीटर से बढ़कर 128.460 मीटर तथा भाकला सेतु पर खतरे का जलस्तर 118.500 मीटर से बढ़कर 119.100 मीटर हो गया था। इसमें जिले के कुछ मजरों के प्रभावित होने पर जिला प्रशासन ने सभी गांवों में कैंप करके लोगों को सावधानी बरतने की अपील की थी। राहत सामग्री मुहैया कराई।
जिले के सभी बाढ़ चौकियों से बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट तथा अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई इस दौरान राहत कार्य में एक प्लाटून एनडीआरएफ टीम, चार मोटर बोट तथा 32वीं वाहिनी पीएसी की एक प्लाटून, तीन मोटर बोट से 24 घंटे निगरानी की गई। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, तहसीलदार जमुनहा, नायब तहसीलदार जमुनहा जानकी प्रसाद शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद, थाना प्रभारी मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें