फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिन में ही दरकी मानक विहीन नाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। इमिलिया नरायन के मजरा अमवा के मगतन डेरा में तीन सप्ताह पूर्व नाली का निर्माण कराया गया था, जो अब दरक गई है। ऐसे में ग्रामीणों ने गुणवत्ता विहीन निर्माण का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को पत्र भेज कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गिलौला विकास क्षेत्र के ग्राम इमलिया नारायन के मजरा अमवा के मगतन डेरा में ग्राम पंचायत से मार्ग किनारे जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था। ग्रामीण इसके निर्माण के समय से ही प्रधान व सचिव पर गुणवत्ता विहीन कार्य का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे थे। इसके बावजूद नाली निर्माण का कार्य पूरा करा लिया गया।
तीन सप्ताह पूर्व हुए इस नाली निर्माण के बाद अब नाली दरकने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई। नाली निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं तय मानक के अनुसार उसमें सीमेंट व अन्य निर्माण सामग्री नहीं डाली गई। ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी टीके शिबु, सीडीओ कुमार हर्ष व जिला पंचायत राज अधिकारी किरन से निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई करने व नाली का फिर से निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें