फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मैत्री खेल प्रतियोगिता में एसएसबी ने मारी बाजी

Wed, 30 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी के शहीदों के नाम सोमवार शाम सीमा चौकियों पर मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान सोनपथरी बीओपी पर आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में एसएसबी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


सोमवार शाम एसएसबी की सभी सीमा चौकियों पर काउंटरपार्ट नेपाल के सशस्त्र बलों के साथ वालीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के गांदरबल में 14 अक्तूबर 2016 को आतंकवादियों से लड़ते हुए अपना बलिदान देने वाले राजस्थान के दौसा निवासी एसएसबी के शहीद जवान घनश्याम गुर्जर की याद में 29वीं बटालियन नेपाल एपीएफ सोनपथरी कैंप व एसएसबी सोनपथरी कैंप के जवानों के बीच वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
एसएसबी सोनपथरी की टीम ने नेपाल एपीएफ सोनपथरी को 2-1 से हराया। इस दौरान निरीक्षक सूर्यदेव कोटे, संजीव चौधरी, नवीन केसी, थमन नेपाली, प्रतीक गुरुंग, जनक केसी व जनक शर्मा टीम में शामिल रहे। जबकि एसएसबी की ओर से राकेश, अमित कुमार सिंह, मदन सिंह, हरेंद्र कुमार, रोहित कुमार सिंह व विक्की कुमार पासवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें