फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी जवानों पतंग उड़ाकर मनाई मकर संक्रांति

Thu, 15 Jan 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय में पतंगबाजी का आनंद लेते एसएसबी के अ​धिकारी। - स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा पर बुधवार को धूमधाम के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। जवानों व अधिकारियों ने पतंगबाजी की और विभिन्न राज्यों के मुख्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन



कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि एसएसबी में विभिन्न राज्यों के जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बुधवार को मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पतंगबाजी के साथ विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के मेले का आयोजन किया गया।

जवानों ने राजस्थान के बाजरा चूरमा, खिचड़ी, पश्चिम बंगाल के पतिशप्ता, महाराष्ट्र के पुरणपोली, केरल के सुखियन, गुजरात के ढोकला व आंध्रप्रदेश के परान्नम जैसे पारंपरिक व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस दौरान संदीक्षा अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर आदि मौजूद रहे। संदीक्षा परिवार के बच्चों ने लेजिम, बिहू, भांगड़ा आदि पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें