फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने लगाई दौड़

Sun, 16 Apr 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी ने रविवार सुबह 3.2 किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस दौड़ का उद्देश्य सीमा क्षेत्र की सघन निगरानी के साथ साथ फिटनेस में सुधार था। इस मौके पर सेना नायक भी साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारत नेपाल सीमा क्षेत्र इस समय अतिसंवेदनशील है। यहां से आने-जाने वाले सभी लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी का डाटा एकत्र किया जा रहा है। कौन किस उद्देश्य से आ रहा है, यह भी देखा जा रहा है। वहीं सीमा क्षेत्र में विगत 24 घंटे से विशेष चौकसी बरती जा रही है। रविवार सुबह सीमा क्षेत्र के मैदानी क्षेत्र जो सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है, वहां एसएसबी की महिला व पुरुष दोनों वर्गों की दौड़ का आयोजन किया गया। लगभग 3.2 किलोमीटर दौड़ का शुभारंभ सेनानायक रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने किया।
मैदानी भाग में हुई इस दौड़ में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले जवानों में भोसले विशाल मानिकराव, संदीप कुमार और काजले अजय मारुति के अलावा श्वान टीम के आरक्षी वी अरविंद कुमार और सुनील कुमार तथा महिला कार्मिकों में आरक्षी सिमरन कौर, कविता व दलवीर शामिल रहीं। इनको सेनानायक ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस मौके पर सेनानायक ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में तैनात एसएसबी जवानों की फिटनेस को जांचने के साथ ही मैदानी क्षेत्र वाले इलाकों की सघन निगरानी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें