रक्तदान शिविर में रक्तदान करता जवान।
श्रावस्ती। विश्व रक्तदाता दिवस पर एसएसबी 62 वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में रविवार को रक्तदान शिविर व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में 11 जवानों ने रक्तदान किया। साथ ही एसएसबी जवानों ने रक्तदान करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभिनव पांडेय ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस समाज में मानवता, सहयोग और जीवन बचाने के संदेश को मजबूत बनाने का काम करता है। रक्तदान अभियान को सफल बनाने में युवा वर्ग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। शिविर में गगनदीप सिंह, फंड नवनाथ, मनदीप कुमार, हर्षिता, दिनेश कुमार, अंकित कुमार, कुलदीप कुमार, शेषराज, जीबिन वर्गीस, राजेश गोयल व प्रिंस ने रक्तदान किया। इस दौरान परामर्शदाता जितेंद्र मिश्रा ने एसएसबी जवानों व संदीक्षा सदस्यों को नियमित रक्तदान करने व दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट ललेंद्र रत्नाकर, डॉ. कल्पना महादेव पाटील सहित अन्य मौजूद रहे।