फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनजाने व्यक्ति को न दें निजी जानकारी

Mon, 15 Jun 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग ने विभिन्न थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार को भिनगा कस्बे में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। कई बार साइबर ठग दोस्त व रिश्तेदार बनकर फोन करते हैं और विभिन्न माध्यमों से निजी जानकारी का पता लगाकर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। इसलिए कभी भी फोन पर अनजान व्यक्ति से अपने बैंक खाता, एटीएम पिन व ओटीपी जैसी अन्य निजी जानकारियों को साझा न करें। ठगी का शिकार होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें