राम नवमी पर एसएसबी मुख्यालय भिनगा में पत्नी के साथ पूजन-अर्चन करते कमांडेंट अमरेंद्र कमार वरु
श्रावस्ती। चैत्र नवरात्र व रामनवमी पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा स्थित मंदिर में विभिन्न भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने पत्नी के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन व हवन किया।
कमांडेंट के साथ एसएसबी जवानों ने मां दुर्गा की आरती उतारी व भजन-कीर्तन कर कन्या भोज करवाया गया। रामनवमी पर्व पर सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी जवान, अधिकारी व संदीक्षा के सदस्य परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।