फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी ने दिव्यांगों को वितरित की व्हीलचेयर

विज्ञापन
एसएसबी के प्रमाण पत्र व ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : एसएसबी के प्रमाण पत्र व ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
जमुनहा। आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा बाजार में सोमवार को एसएसबी 42वीं वाहिनी नानपारा की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि एसपी राहुल भाटी व कमांडेंट गंगा सिंह उदावत रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर नाटक प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया। देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

शिविर में एसपी व कमांडेंट ने एसएसबी के कौशल विकास प्रशिक्षण व व्यवसायिक प्रशिक्षण के तहत संपन्न हुए बेसिक इलेक्टि्रशियन कोर्स, बेसिक सिलाई-कढ़ाई व कार ड्राइविंग के 63 छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही 10 दिव्यांगों को व्हीलचेयर व 11 लाभार्थियों को मोटर व्हीकल प्रमाण पत्र प्रदान किया। शिविर में उप कमांडेंट रमन, सहायक कमांडेंट प्रशांत भारद्वाज, प्रधानाचार्य केदारनाथ तिवारी, सीओ नगर सतीश शर्मा, एसडीएम संजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें