ककरदरी बीओपी में बालीबाल मैत्री खेल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
जमुनहा (श्रावस्ती)। देश के लिए बलिदान देने वाले राजस्थान के एसएसबी के शहीद जवान घनश्याम गुर्जर की याद में मंगलवार को ककरदरी बीओपी में मैत्री वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एसएसबी के जवानों ने नेपाल एपीएफ को 2-1 से शिकस्त दी।
सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी के ककरदरी बीओपी पर नेपाल एपीएफ व एसएसबी के जवानों के मध्य मैत्री वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 30वीं बटालियन नेपाल एपीएफ नरयनापुर व एसएसबी ककरदरी के जवानों ने प्रतिभाग किया। मैच को एसएसबी ककरदरी ने 2-1 से अपने नाम किया। नेपाल एपीएफ की ओर से डीएसपी दीपक चंद, एएसआई लीला राम रोकाया, मुख्य आरक्षी हस्ता खत्री, याग्या बीके, आरक्षी रमेश ओली, याकेंद् बोगाती, मनोज खत्री, गणेश बुद्धा, दीपेश चौधरी, प्रदीप चौधरी ने प्रतिभाग किया। जबकि एसएसबी की ओर से निरीक्षक विश्व राजीव कुमार, मुख्य आरक्षी राजू कुमार यादव, आरक्षी अवधेश कुमार यादव, रामजी यादव, तपस पॉल, रंजीत सिंह, रवी कुमार ने अपना प्रदर्शन दिखाया। संवाद