फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मैत्री मैच में एसएसबी ने नेपाल एपीएफ को हराया

Sun, 18 Jan 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
श्रावस्ती में भारत व नेपाल के ​खिलाड़ियों के बीच खेला गया मुकाबला। - स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62 वीं वाहिनी के बी कंपनी मुख्यालय ककरदरी में शुक्रवार शाम एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवानों के बीच वॉलीबाल का मैत्री मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसएसबी जवानों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि दोनों देशों के जवानों के बीच आपसी सौहार्द व विश्वास बढ़ाने के लिए मैत्री मैच का आयोजन किया गया। नेपाल एपीएफ के नरैनपुर व गंगापुर के जवान मैच में शामिल हुए। मैच के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों ने मित्रता, अनुशासन व खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

मैच के दौरान एसएसबी व नेपाल एपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कमांडेंट ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त मैत्रीपूर्ण खेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें